अंतर्राष्ट्रीय साहित्य समूह ‘उड़ान’ ने बदायूं के साहित्यकार राजवीर सिंह ‘तरंग’ को किया सम्मानित

बदायूं। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय साहित्य समूह उड़ान के वार्षिकोत्सव में बदायूं के साहित्यकार एवं शिक्षक राजवीर सिंह ‘तरंग’ को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजनांदगांव के महापौर मधुसूदन यादव, विशिष्ट अतिथि कोमल सिंह राजपूत और भाजपा जिलाध्यक्ष एवं ख्यातिलब्ध साहित्यकार राजेश जैन ‘राही’ मौजूद रहे। अध्यक्षता उड़ान प्रमुख सरोज सिंह परिहार ‘सूरज’ ने की।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए साहित्यकार राजेश जैन ‘राही’ ने कहा कि साहित्यकारों का दायित्व है कि वे निष्पक्ष भाव से सामाजिक एवं समरसता पूर्ण रचनाओं का सृजन करें और समाज में जनजागरण का कार्य करें। यही काव्य सृजन की सच्ची सार्थकता है।

कार्यक्रम में एक भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से आए साहित्यकारों ने काव्यपाठ प्रस्तुत किया। राजवीर सिंह ‘तरंग’ की रचना को मंच और दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया।

इस अवसर पर उड़ान साहित्य समूह द्वारा ‘टूटती जंजीरें’ साझा ग़ज़ल संग्रह का विमोचन भी किया गया।

> “दिल में मुहब्बतों का खज़ाना नहीं रहा,
बैठें किसी के पास जमाना नहीं रहा।”

राजवीर सिंह ‘तरंग’ को इस उपलब्धि पर बदायूं जनपद के अनेक शिक्षकों व साहित्यकारों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

शकील भारती संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *