अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत प्रस्ताव आमंत्रित

बदायूँ, 25 फरवरी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, भारत सरकार द्वारा संचालित अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत जनपद में वरिष्ठ नागरिकों के लिए जागरूकता एवं सामुदायिक जुड़ाव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस योजना के तहत वृद्धजनों को चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाएं सहित अन्य अनुमोदित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा ने बताया कि उपनिदेशक समाज कल्याण की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा श्रेणी-3 के अंतर्गत योग्य सरकारी/स्वैच्छिक संगठनों का चयन किया जाएगा। इच्छुक संस्थाओं के पास वैध पंजीकरण (01 जुलाई 2022 से पूर्व), एनजीओ दर्पण पोर्टल पर पंजीकरण, पैन/जीएसटी प्रमाण पत्र, विगत वर्षों की प्रगति रिपोर्ट व ऑडिटेड लेखा विवरण सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज होना अनिवार्य है।
इच्छुक संस्थाएं अपने प्रस्ताव 28 फरवरी 2026 तक जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, बदायूँ में जमा कर सकती हैं।

शकील भारती संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *