
बदायूँ। जिला अपराध निरोधक कमेटी के सचिव, पदेन जेल विजिटर, शायर एवं पत्रकार मुहम्मद शमसुद्दीन शम्स अपनी पुत्री अक्सा फातिमा के साथ एस.के. इंटर कॉलेज की फील्ड के पास स्थित अनाथ आश्रम पहुंचे। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी अक्सा फातिमा ने अपना जन्मदिन अनाथ बच्चों के साथ मनाकर खुशियां साझा कीं। जन्मदिन समारोह के दौरान अनाथ आश्रम के बच्चे बर्थडे गर्ल के साथ बेहद खुश और उत्साहित नजर आए।

इस अवसर पर मुहम्मद शमसुद्दीन शम्स एवं उनकी पुत्री अक्सा फातिमा ने अनाथ आश्रम के सभी बच्चों को कॉपी, रबर, पेंसिल, शार्पनर, बिस्किट, कुरकुरे, केले सहित अन्य सामग्री वितरित की।
समाजसेवी, शायर व पत्रकार मुहम्मद शमसुद्दीन शम्स ने कहा कि उनकी बेटी अक्सा फातिमा कई वर्षों से अनाथ बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाकर इसे यादगार बना देती हैं। उन्होंने कहा कि इन मासूम बच्चों के बीच समय बिताने से दिल को बहुत सुकून मिलता है।
अक्सा फातिमा ने बताया कि वे केंद्रीय विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा हैं। उन्हें अनाथ बच्चों के साथ जन्मदिन मनाने की प्रेरणा अपने पिता से मिली। साथ ही दादी कनीज फातिमा, माता नईमा, चाचा बदरुद्दीन व जलालुद्दीन ने भी उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर नानी अनवरी बेगम ने भी अक्सा फातिमा को खूब दुआओं से नवाजा।

