अनिक महिला समाज कल्याण समिति ने महिला बंदियों व बच्चों को बांटे गर्म वस्त्र

बदायूं। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अनिक महिला समाज कल्याण समिति बदायूं द्वारा जिला कारागार निरुद्ध महिला बंदी एवं उनके छोटे-छोटे बच्चों को नए गर्म वस्त्र व खाने पीने की वस्तुएं वितरित की।
अनिक महिला समाज कल्याण समिति की अध्यक्ष एडवोकेट कृष्णा देवी ने बताया कि हमारी संस्था सन 2007 (17वर्षों) से प्रत्येक वर्ष कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों व उनके साथ रहे रहे छोटे छोटे बच्चों को सर्दी से बचाव हेतु नए गर्म कपड़े एवं खाने पीने की वस्तुएं वितरित करती आ रही है। इस पुनीत कार्य में समाज सेवक शमसुद्दीन शम्स भी प्रत्येक वर्ष सहयोगी के रूप में अपनी सेवाएं देते रहे हैं। इसी क्रम में आज अपर सत्र एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सारिका गोयल जी के मुख्य आतिथ्य में
के समिति की अध्यक्षा एडवोकेट कृष्णा देवी, समाजसेवी एवं पत्रकार मोहम्मद शमसुद्दीन शम्स, अधिवक्ता मोहम्मद सलमान सिद्दीकी, एड संजीव बुंदेल, विमला देवी द्वारा जिला कारागार में निरुद्ध महिला बंदिग्रह एवं उनके छोटे-छोटे बच्चों को गर्म वस्त्र जैसे स्वेटर, मोजे, शॉल, साड़ी व खाने पीने का सामान वितरित किया गया।

वहीं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं के सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं द्वारा दिनांक 11दिसंबर 2023 को जनपद के जिला कारागार बदायूं का निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया उक्त शिविर में जिला कारागार बदायूं में निरुद्ध बंदियों को उनके विधिक सहायता के बारे में पूछताछ कर पात्र बंदियों को विधिक सहायता हेतु जागरूक भी किया गया जिस बंदी को निशुल्क अधिवक्ता की जरूरत थी उन्हें तत्काल एल०ए०डी० सी०/ अधिवक्ता नियुक्त करने हेतु निर्देशित किया गया। कारागार में उपस्थित चीफ एल० ए० डी०सी० ब्रह्ममानंद गौतम, डिप्टी एल० ए० डी०सी० सतवीर सिंह, असिस्टेंट एल०ए०डी० सी० राकेश कुमार यादव असिस्टेंट एल०ए०डी० सी० कुमारी कशिश सक्सेना विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं को नामित करने हेतु जेल अधीक्षक जिला कारागार बदायूं को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान उप कारापाल के.पी. सिंह तुरहा, उप कारापाल कृष्ण गोपाल शर्मा, उप कारापाल कमलचंद, फार्मासिस्ट गोपाल आदि मौजूद रहे।

शकील भारती संबादादता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *