अफीम की अवैध खेती पर लगाई जाए रोक: डीएम


बदायूँः 26 जुलाई। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने जिला अफीम अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी एवं सम्बंधित उपजिलाधिकारियों, आबकारी निरीक्षकों व सम्बंधित अधिकारियों के साथ बुधवार को एनआईसी से जूम मीटिंग के माध्यम से अफीम की अवैध खेती पर प्रतिबंध लगाने एवं तस्करी रोकने के संबंध में बैठक आयोजित की।
डीएम ने जिला अफीम अधिकारी को निर्देश दिए कि आगामी अफीम की खेती के लिए सारी तैयारियाँ समय से पूर्ण कर लें। सम्बंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर लें, जिससे अफीम की अनाधिकृत खेती न हो पाए। जितने रकबे का लाइसेंस दिया जाए उसके अनुसार अफीम की खेती होने दी जाए। डीएम ने निर्देश दिए कि गांवों में बनने वाली अवैध मदिरा व बिकने वाले मिलावटी मदिरा पर तत्काल रोक लगाकर कार्यवाही की जाए। नियमित छापेमारी कर कठोरतम कार्यवाही अमल में लाई जाए।
उन्होंने कहा कि युवाओं में बढ़ते नशे की लत के कारण होने वाले दुष्प्रभाव को रोकने के लिए अफीम की अनाधिकृत खेती और तस्करी को प्रतिबंधित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि नशामुक्त जागरुकता कार्यक्रमों के भी आयोजन होते रहें। जनपद की तहसील बिसौली, सदर, दातागंज एवं बिल्सी में इसकी खेती के लिए लाइसेंस जारी किए जाते हैं। अफीम उत्पादन के समय टीम निरंतर निरीक्षण एवं सत्यापन करती रहें, जिससे कोई भी किसान अनाधिकृत रूप से अफीम न बचा सके।

शकील भारती संवाददाता

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *