आतिफ निजामी ने वैक्सीन लगवाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को प्रेरित किया

मोर्चा ज़िलाध्यक्ष आतिफ़ निज़ामी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत आलमपुर में मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर ग्राम वासियों को मास्क वितरण कर वैक्सीन लगवाने का आग्रह किया गया।
भारत वर्ष में भाजपा द्वारा सेवा ही संगठन कार्यक्रम 28 से 30

मई तक राष्ट्रीय संगठन के दिशा निर्देश पर चलाया जा रहा है।

इसी के अंतर्गत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जनपद बदायूँ-उ.प्र.के ज़िलाध्यक्ष आतिफ़ निज़ामी के नेतृत्व में 115 बदायूँ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत आलमपुर में देश के
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार को सफलतापूर्वक 7 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्राम वासियों को मास्क एवं सेनेटाइज़र का वितरण किए गए कोरोना से सावधानी बरतने को प्रेरित किया गया एंव वैक्सीन लगवाने का आग्रह किया गया। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्राम वासियों को दी गई।

आतिफ़ निज़ामी ने कहा गत 7 वर्षों में मोदी सरकार ने बहुत सी ऐसी योजनाओं को देश के ग़रीब के हित में लागू किया जिससे गरीबों का उत्थान तेज़ी से हुआ है। जो ऐतिहासिक कार्य मोदी सरकार में हुए वह पिछले 70 वर्षों में नहीं हुए। सिर्फ वादे नहीं मजबूत इरादों वाली मोदी सरकार निरंतर जन आकांक्षाओं को पूरा कर रही है।

इस दौरान कोरोना नियमों का पालन विशेष रूप से किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *