
बदायूं। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर एक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन ईडी द्वारा सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के विरुद्ध सत्ता के दबाव में की गई कार्रवाई के विरोध में किया गया।
इस धरने का नेतृत्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य और पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश राठौर ने संयुक्त रूप से किया। कार्यकर्ता दोपहर 1 बजे अंबेडकर पार्क, कलेक्ट्रेट पर एकत्र हुए और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए धरना शुरू किया।
धरने को संबोधित करते हुए सुरेश राठौर ने कहा कि सत्ता पक्ष की डराने की कोशिशों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल और अधिक मजबूत होगा। मुन्ना लाल सागर ने कहा कि हमें अभय का मंत्र महात्मा गांधी से मिला है, और कांग्रेस न तो डरेगी, न ही झुकेगी।
इस अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष आतिफ खान, गौरव राठौर, मुनेंद्र कनौजिया, मोरपाल प्रजापति, अकील अहमद, नईम खान, ठाकुर आलोक सिंह, प्रमोद माथुर, वीरेंद्र, प्रेमपाल, रामचंद्र, सुभाषचंद्र, महबूब खान, शरीफ खान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और ईडी की कार्रवाई का विरोध किया।
शकील भारती संवाददाता