
बदायूंँ। में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की शहादत पर शिया मुस्लिम समुदाय की ओर से सोमवार को शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया।
नमाज़-ए-मग़रिबैन के बाद जुलूस इमामबाड़ा मुत्तक़ीन (सैय्यद बाड़ा) से शुरू होकर कादरी गेट होते हुए कर्बला काजी हौज पर जाकर समाप्त हुआ।
जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और हाथों में मोमबत्तियां लेकर खामोशी के साथ विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम के अंत में अनवर आलम और गुलाम अब्बास ने संबोधित करते हुए हालिया घटनाक्रम पर प्रकाश डाला तथा समुदाय से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की।
यह जुलूस जाबिर जैदी के नेतृत्व में निकाला गया। स्थानीय प्रशासन की निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
शकील भारती संवाददाता