एचपी इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में “दीपोत्सव 2025” का भव्य शुभारंभ

बदायूं। एचपी इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में आज “दीपोत्सव 2025” कार्यक्रम का भव्य और रंगारंग शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के पहले ही दिन पूरे कैंपस में रचनात्मकता, उल्लास और भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई दी। दीपों की जगमगाहट, संगीत की मधुर धुनें और छात्रों की उत्साही प्रस्तुतियों ने माहौल को दीपावली की तरह जीवंत बना दिया।

कार्यक्रम के पहले दिन रंगोली मेकिंग, सेल्फी प्वाइंट डिजाइन, सोलो सिंगिंग और सोलो डांस जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें छात्रों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रत्येक प्रस्तुति में कला और कौशल का अनोखा संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम में संस्थान के प्रबंध निदेशक रजत पटेल और प्रचार्या डॉ. रतिका चावला ने निर्णायक के रूप में प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया और सभी छात्रों को उत्साहपूर्वक प्रोत्साहित किया।

प्रबंध निदेशक रजत पटेल ने कहा,

“एचपी इंस्टिट्यूट सदैव अपने छात्रों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों से भी जोड़ने का कार्य करता है। दीपोत्सव जैसे आयोजन छात्रों में टीमवर्क, आत्मविश्वास और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना को प्रज्वलित करते हैं। मैं सभी प्रतिभागियों और शिक्षकों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ।”

वहीं प्रचार्या डॉ. रतिका चावला ने कहा,

“दीपोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारे छात्रों की ऊर्जा, सृजनशीलता और सकारात्मक सोच का प्रतीक है। हर छात्र ने अपनी प्रस्तुति से यह साबित किया है कि जब अवसर मिलता है, तो प्रतिभा अपनी रोशनी से स्वयं चमक उठती है। कल इन प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा, साथ ही कई और आकर्षक प्रस्तुतियाँ होंगी जो इस आयोजन को अविस्मरणीय बना देंगी।”

संस्थान के शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों के सहयोग से दीपोत्सव का पहला दिन बेहद सफल और यादगार रहा। कल कार्यक्रम के दूसरे दिन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ नई गतिविधियों और मंचीय प्रस्तुतियों का आयोजन होगा, जिसकी तैयारियाँ जोरों पर हैं।

आज का दिन एचपी इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन के लिए केवल एक सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि यह प्रमाण भी बना कि जब युवा मन रोशनी से भर जाए, तो शिक्षा का हर कोना एक उत्सव बन जाता है।


शकील भारती संबाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *