बदायूं 4 फरवरी को शहर कांग्रेस कार्यालय मोहल्ला सोथा पर शहर अध्यक्ष चौधरी वफ़ाती मिया व राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष अफजाल वेग के संयुक्त नेतृत्व में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें पत्रकारों को बताया गया कि आगामी 6 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी डॉ संजय कुमार की अध्यक्षता में मेरठ में एक कार्यशाला का आयोजन संगठन द्वारा किया गया है जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों के पदाधिकारीगढ़ मौजूद रहेंगे।
पत्रकारों को जानकारी देते हुए चौधरीवफ़ाती मिया ने कहा कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ऐसा संगठन है जिसकी जड़े देश के प्रत्येक गांव तक फैली हुई है जिसमें ग्राम प्रधान बीडीसी मेंबर पंचायत सदस्य अध्यक्ष नगर पालिका के अध्यक्ष व मेंबर्स भारी तादाद में जुड़े हुए हैं हम समस्त कांग्रेस जन अब इस संगठन को मजबूत करने के लिए जिले में सदस्यता अभियान चलाएंगे और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन को मजबूत करेंगे पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष अफजल बेग ने कहा कि आगामी 6 फरवरी को मेरठ में होने वाली मीटिंग में जनपद बदायूं से भारी तादाद में कार्यकर्ता जाएंगे और जनपद के हर ब्लॉक में सदस्यताअभियान चला कर संगठन को मजबूत किया जाएगा।
इस मौके पर शहर उपाध्यक्ष मोहम्मद जाहिद वसीम अलीखान शहर महासचिव अमन खान मोहम्मद यूनुस बब्बू भाई विक्रम भाई यूनिस भाई आदि लोग मौजूद रहे।