कादरी।दरगाह रोड पर अमीर अहमद उर्फ गेदो वाले मियां का उर्स शरीफ अकीदत के साथ मनाया गया

बदायूं।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 फरवरी को दरगाह रोड स्थित हजरत अमीर अहमद उर्फ गेदो वाले मियां रहमतुल्लाह अलैह का उर्स शरीफ अकीदत और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यहां पर दूर दरार से आए लोगों ने दुआएं मांगी
गेंद वाले मियां के सज्जादा नशीन हाजी अशफाक अहमद सैफी ने जानकारी देते हुए बताया कि

उर्स की शुरुआत सुबह कुरआन पाक की तिलावत से हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर दुआएं मांगीं।
वहीं दिल्ली स्थित हजरत कुतुब साहब रहमतुल्लाह अलैह काकी बख्तियार की दरगाह की ओर से बदायूं दरगाह पर चादर भी भेजी गई, जिसे पूरे सम्मान के साथ पेश की गयी।
कार्यक्रम में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा।
इस मौके पर इंतजामिया कमेटी के सभी ने मिलकर देश व शहर के अमन चैन के लिए दुआएं की राजू सैफी, एहसान सिद्दीकी, मौलाना सिवते अहमद, जमील अहमद, ताकि सैफी, रेहान, डा अशफ़ाक अहमद सैफी,आदि लोग मौजूद रहे।

शकील भारती संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *