कारवान -ए- अमजद अकादमी की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

बदायूं। कारवान-ए- अमजद अकादमी, बदायूॅं के तत्वधान में स्काउट भवन, बदायूॅं में शहर के मशहूर-ओ-मारुफ़ कवि, शायर  विनोद सक्सेना ‘बिन्नी’ के अभिनेता बनने की खुशी और आप की आने वाली फिल्म ‘ख़िलाफ़’ का ट्रेलर रिलीज होने के उपलक्ष्य में एक काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का

आयोजन संस्था अध्यक्ष अहमद अमजदी की अध्यक्षता में किया गया जिसका संचालन संस्था सचिव राजवीर सिंह ‘तरंग’ ने किया और मुख्य अतिथि वैशाली फिल्म के डारेक्टर श्रीमान अशोक सक्सेना जी रहे। सर्वप्रथम संस्था अध्यक्ष एवं सचिव ने फिल्मों में बेहतरीन आग़ाज़ के लिए आदरणीय विनोद सक्सेना ‘बिन्नी’ को माला पहनाकर, सम्मान पत्र एवं मोमेन्टो देकर सम्मानित किया। शहर के तमाम शायर और कवियों ने आप के सम्मान में रचनाएँ प्रस्तुत की। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अहमद अमजदी, विनोद सक्सेना ‘बिन्नी’, नईम बदायूॅनी भारत शर्मा, शकील भारती, ‘राज’, कुमार आशीष, दीप्ति सक्सेना ‘दीप’, राजवीर सिंह ‘तरंग’, असरार अहमद, अशोक सक्सेना, अनिल जौहरी, अफसर अली, सुरेन्द्र कुमार मौर्य, सुमित यादव, सुनील कुमार, नरेश शर्मा, रवि गुप्ता, आदि ने अपने कलाम और विचारों से कार्यक्रम को सफल बनाया। इस दौरान उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड संस्था बदायूॅं के ज़िला संगठन आयुक्त स्काउट असरार अहमद के द्वारा भी आदरणीय  विनोद सक्सेना ‘बिन्नी’ को मोमेन्टो एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अन्त में संस्था के सचिव राजवीर सिंह ‘तरंग’ ने सभी का आभार व्यक्त किया।

शकील भारती ब्यूरो चीफ

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *