खाद्य सुरक्षा टीम का छापा: 4 नमूने जांच को भेजे, तेल व मिठाई सीज


बदायूं, 19 फरवरी।
होली पर्व के मद्देनज़र मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जनपद में विशेष अभियान चलाया। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय सी.एल. यादव और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.पी. सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में छापेमारी की गई।
अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल चार खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए एकत्र कर प्रयोगशाला भेजे गए। साथ ही आम लोगों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।
प्रमुख कार्रवाई इस प्रकार रही:
गोपी चौक, बदायूं स्थित पारूल रस्तोगी के प्रतिष्ठान से रिफाइंड सोयाबीन तेल का नमूना लिया गया। करीब 74 लीटर तेल (अनुमानित मूल्य ₹10,500) सीज किया गया। साफ-सफाई संतोषजनक न पाए जाने पर सुधार नोटिस जारी किया गया।
अनाज मंडी, बदायूं में हर्षित साहू के प्रतिष्ठान से गुड़ का नमूना लिया गया। यहां भी साफ-सफाई में कमी मिलने पर इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया।

सैफुल्लागंज, सहसवान में धर्मपाल के प्रतिष्ठान से छेना मिठाई का नमूना लिया गया। लगभग 45 किलोग्राम छेना मिठाई (अनुमानित मूल्य ₹5,000) मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाए जाने पर नष्ट कराई गई। प्रतिष्ठान को सुधार नोटिस दिया गया।
नथुलागंज, सहसवान स्थित असरार अहमद के प्रतिष्ठान से लड्डू का नमूना संग्रहित किया गया।
सभी चार नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थ ढककर रखने, साफ-सफाई बनाए रखने, गुणवत्तापूर्ण सामग्री बेचने और बिना लाइसेंस कारोबार न करने के सख्त निर्देश दिए गए। आमजन को भी मिलावटी खाद्य पदार्थों से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया।
इस कार्रवाई में सहायक आयुक्त (खाद्य) सी.एल. यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.पी. सिंह तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवत सिंह, प्रिया त्रिपाठी, खुशीराम और करन सिंह शामिल

शकील भारती संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *