गोपी चौक ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति आज रहेगी बाधित

बदायूं। नगर पालिका परिषद के जलकल विभाग ने नागरिकों को सूचित किया है कि शुक्रवार को कबूलपुरा, घंटाघर, गोपी चौक, अल्फा खां सराय, पक्का बाग, चौधरी सराय एवं लालपुल क्षेत्र में स्थित ओवरहेड टैंकों से होने वाली पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।
जलकल अभियंता नितिन सक्सेना ने बताया कि भूसा मंडी स्थित नए नलकूप की पाइपलाइन को ओवरहेड टैंक से जोड़े जाने का कार्य शुक्रवार को किया जाएगा। इस आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते सुबह एवं सायंकाल के समय जलापूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है।
नगर पालिका ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें। विभाग ने अनुरोध किया है कि प्रभावित होने वाली जलापूर्ति को ध्यान में रखते हुए प्रातःकाल मिलने वाली जलापूर्ति से अपनी आवश्यकता अनुसार पेयजल का भंडारण कर लें, ताकि शाम के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 शकील भारती संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *