
बदायू्ँ। नगर पालिका बदायूं की गौशाला में व्याप्त समस्याओं को लेकर आज पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने नगर पालिका अध्यक्ष फातमा रजा से मुलाकात की। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री व विधायक आबिद रजा ने तत्काल गौशाला के जिम्मेदार अधिकारियों को बुलाकर लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाई।
गौशाला में नियमित रूप से पशु चिकित्सक की अनुपस्थिति पर नाराज़गी जाहिर करते हुए उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को प्रतिदिन चिकित्सक भेजने के निर्देश देते हुए पत्र भी प्रेषित किया। अध्यक्ष ने कहा कि गौवंश का संरक्षण केवल सरकार की नीति ही नहीं, हमारा भी नैतिक कर्तव्य है।
पालिका अध्यक्ष की इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही के लिए विकेंद्र शर्मा ने उनका आभार व्यक्त किया।
शकील भारती संवाददाता
