घंटाघर वाली मस्जिद में मुकम्मल हुआ कुरान

बदायूँ। रमजान के पवित्र महीने में शहर की घंटाघर वाली मस्जिद में तरावीह के दौरान कुरआन शरीफ मुकम्मल हुआ। इस अवसर पर हाफिज कारी फैजान चिश्ती ने तरावीह की नमाज़ पढ़ाई। कार्यक्रम में हजरत हाफिज कारी अल्लामा अब्दुल रासूल सहित शहर के बड़ी संख्या में नमाजियों ने शिरकत की।

कुरआन मुकम्मल होने के मौके पर नातख्वानी की गई और मुल्क व कौम की सलामती के लिए दुआएं मांगी गईं। इसके बाद हाफिज साहब और इमाम साहब को फूल-मालाएं पहनाकर उनका सम्मान किया गया। फातिहा के बाद तबर्रुक भी वितरित किया गया।
इस मौके पर कमेटी के सदस्य नसीम चौधरी, बदर भाई, अलीम चौधरी, बबलू भाई, आदिल भाई, वसीम भाई, बदरूल जमा और मौलाना जुनैद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शकील भारती संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *