चेयरमैन फात्मा रज़ा के दो साल: विकास और विश्वास की मिसाल

बदायूंँ। की चेयरमैन फात्मा रज़ा ने अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर नगर के समर्पित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ केक काटकर विकास कार्यों के बारे में बताया । इस दौरान पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने फात्मा रज़ा को उनके निष्पक्ष और उल्लेखनीय कार्यों के लिए बधाई दी।

फात्मा रज़ा ने बताया कि जब उन्होंने कार्यभार संभाला, तब पालिका पर लगभग 10 करोड़ रुपये की देनदारी थी और कर्मचारियों को 5 वर्षों से बोनस नहीं मिला था। उनके कार्यकाल में लगभग 6 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान किया गया और बोनस भी दिया गया।

मुख्य उपलब्धियां:

  • पानी की व्यवस्था: तीन ओवरहेड टैंक और 10-12 ट्यूबवेल का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
  • सफाई व्यवस्था: आउटसोर्सिंग के माध्यम से सफाई व्यवस्था में सुधार किया गया।
  • स्ट्रीट लाइट: शहर में नई स्ट्रीट लाइट लगवाई गईं और खराब फैंसी लाइटों की मरम्मत कराई गई।
  • सड़कें व नाले: टूटी गलियों और मुख्य मार्गों की मरम्मत हुई, साथ ही जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नाले बनाए जा रहे हैं।
  • जनता सेवा: नागरिकों की सुविधा हेतु एकल खिड़की

    प्रणाली लागू की गई।

फात्मा रज़ा ने अपने संबोधन में अधिकारियों, कर्मचारियों और सभी सभासदों के सहयोग के लिए धन्यवाद  किया और शेष कार्यों को अगले तीन वर्षों में पूरा करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शकील भारती संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *