
बदायूँ। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II, सी.एल. यादव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने स्टेशन रोड, इन्द्रा चौक स्थित राधिका स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट पर छापेमारी की। इस दौरान पनीर और तैयार कढ़ाई पनीर के नमूने लिए गए और जांच के लिए भेजे गए।
कुल दो नमूने राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, हजरतपुर, तहसील दातागंज स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का एफ.एस.डब्ल्यू. वैन द्वारा निरीक्षण किया गया। मौके पर 17 खाद्य पदार्थों का परीक्षण किया गया, जिसमें सोनपापड़ी और गुझिया मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। इस संबंध में संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं को सुधार हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही, खाद्य कारोबारियों एवं आमजन को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के प्रति जागरूक किया गया।

खाद्य सचल दल में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II, बदायूँ श्री सी.एल. यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आजाद कुमार एवं श्री खुशीराम उपस्थित रहे।