जिला बस ऑपरेटर यूनियन ने बिना परमिट चल रही रोडवेज बसों पर रोक लगाने की मांग की

बदायूं, 22 अगस्त
जिला बस ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारियों ने आज अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में एआरटीओ प्रवर्तन एवं एआरएम रोडवेज, बदायूं को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बदायूं–उसावां रोड पर बिना परमिट संचालित हो रही रोडवेज बसों पर रोक लगाने की मांग की गई।

अध्यक्ष ओमकार सिंह ने एआरटीओ प्रवर्तन अधिकारी अमरीश कुमार को अवगत कराया कि बरेली मंडल परिवहन प्राधिकरण द्वारा बदायूं–उसावां मार्ग पर केवल सात परमिट ही जारी किए गए हैं, जबकि अन्य डिपो की लगभग 50 बसें बिना परमिट इस मार्ग

पर संचालित हो रही हैं। इससे निजी बस मालिकों को गंभीर आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि मंडल परिवहन प्राधिकरण से जानकारी लेकर केवल उन्हीं बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए, जिनके पास वैध परमिट हो।

इस पर एआरटीओ प्रवर्तन अधिकारी अमरीश कुमार ने आश्वासन दिया कि केवल परमिटधारी बसों का संचालन होने दिया जाएगा। साथ ही, बिना परमिट चल रही बसों को रोकने के लिए एआरएम रोडवेज, बदायूं को पत्र जारी कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञापन देने वालों में यूनियन के कोषाध्यक्ष पप्पू फारुकी, महासचिव मुशतदाहिद खां, शाहिद अली, छोटे अली, राम बाबू गुप्ता, नेत्रपाल सिंह, शराफत अली सहित अन्य बस ऑपरेटर उपस्थित रहे।

शकील भारती संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *