जिले में प्रथम बार गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर होगा श्री चित्रगुप्त कथा का आयोजन

बदायूं।गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर बदायूं की धरती पर प्रथम बार एसोसिएशन चित्रगुप्त कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में प्रेसवार्ता आयोजित कर जानकारी देते हुए कथा व्यास श्री श्री 1008श्री चित्रगुप्त पीठाधीश्वर, स्वामी सच्चिदानंद चित्रगुप्त, श्री चित्रगुप्त पीठ वृंदावन ने बताया कि 26जनवरी को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर बदायूं की धरती पर प्रथम बार संगीतमय श्री चित्रगुप्त कथा का आयोजन प्रात: 11: 00 बजे राजमहल गार्डन में किया जायेगा इस दौरान दोपहर दो बजे भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया जायेगा।कार्यक्रम में टी सीरीज फेम विकल्प खरे भजन

सम्राट श्री चित्रगुप्त पीठ भी अपने भजन प्रस्तुत करेंगे। स्वामी जी ने बताया कि श्री चित्रगुप्त कथा से पूर्व सुभाष चौक पर प्रात: नौ बजे नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।तदोपरांत राजमहल गार्डन में श्री चित्रगुप्त कथा का आयोजन होगा।
इस अवसर पर आयोजक मंडल के विकास माहेश्वरी, जे. के. सक्सेना, नीतीश रस्तोगी, विपुल सक्सेना, संतोष श्रीवास्तव,रामकुमार दिवाकर,राजीव गुप्ता,मनमोहन सक्सेना,गौरव सक्सेना,धीरज सक्सेना,शिल्पा स्वरूप,सरिता सक्सेना, मथुरा से मनोज सक्सेना,बरेली से कमल सक्सेना और मनोज सक्सेना आदि श्री चित्रगुप्त पीठ परिवार के लोग मौजूद रहे।

शकील भारती संसादादत

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *