
– रिटायर होने पर एसीएमओ को सम्मान के साथ विदा किय
बहजोई (संभल)। रिटायर होने पर एसीएमओ डॉ. रामजीलाल को सम्मान के साथ विदा किया गया। सभी ने उनकी बेदाग छवि को सराहा और प्रेरणा स्रोत उपलब्धियों को याद किया।
स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामजी लाल के रिटायर होने पर स्टाफ ने समारोह के बीच सम्मान के साथ विदा किया। इस दौरान सीएमओ डॉ अजय सक्सेना ने कहा कि डॉ. लाल जैसे अधिकारी बहुत कम देखने को मिलते हैं। काम के प्रति उनके समर्पण, समय प्रतिबद्धता से हमें ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है।
एसीएमओ डॉ पंकज विश्नोई ने कहा कि बहुत कम समय में डॉक्टर लाल से बहुत कुछ सीखने को मिला है। इससे पहले अरविंद शर्मा, रोहित सिंह, अनुराग तिवारी ने गीत सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। यहां संजीव राठौर, अरशद रसूल, डॉ. दानिश, महेश गौतम, धर्मवीर सिंह ने भी विचार रखे। संचालन वाईपी जोशी ने किया।








