
बदायूं। म्याऊं श्रमिक समाज शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में चाइल्डलाइन सव सेण्टर म्याऊ के द्वारा गांव हजरतपुर में विश्व वाल श्रम निषेध के अवसर पर बच्चों, महिलाओ व पुरुषो के साथ रैली निकाल कर जागरूकता कार्यक्रम किया गया ।
कार्यक्रम में टीम लीडर सुरेशचन्द्र ने वाल श्रम पर बिस्तार से जानकारी देते हुए कहा वाल श्रम कराना कानूनी अपराध है। जिन बच्चों की उम्र पढ़ने लिखने की होती है
देखा गया है। कि उनके मां-बाप बच्चों को काम पर लगा देते हैं जिससे इन छोटे-छोटे बच्चों का भविष्य अंधकार में डूब जाता है। वाल श्रम से स्वास्थ्य व शिक्षा से वंचित हो जाता है। और भविष्य में उसकी जिंदगी मजवूरियो से भरी रहती है। व शिक्षा बिना अच्छी रोजगार भी नहीं मिल सकता है ।
कार्यक्रम में चाइल्डलाइन टीम सदस्य लाल कुँवरवती, भीमसेन भारती व शिवकुमार शर्मा ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये
शकील भारती ब्यूरो चीफ




