नकबिया गर्ल्स इन्टर कॉलेज में भारतीय न्याय सहिजा पर गोष्ठी का आयोजन

बदायूँ। में डिस्ट्रिक हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के अन्तर्गत भारतीय न्याय सहिजा पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल की बालिकाओं द्वारा स्वागत गान के साथ-साथ अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। सपना जायसवाल प्रभारी चौकी वन स्टॉप सेन्टर द्वारा बालिका एवं महिला सुरक्षा के साथ-साथ गुड टच और वैड टच की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। प्रतीक्षा मिश्रा सेन्टर मैनेजर वन स्टाप सेन्टर द्वारा द्वारा छात्राओं को विभागीय योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए कन्या सुमंगला योजना बाल सेवा योजना कोविड व बाल सेवा योजना सामान्य तथा बच्चों को हेल्पलाइन नंबर 102 1090 1098 181 1076 तथा महिलाओं बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण हेतु जागरूक कर सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं हेतु जन

कल्याणकारी योजनाओं आदि के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी प्रदान की गयी। मुर्तजीम काउन्सलर चाइल्ड हेल्पलाइन बदायूँ द्वारा 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की जानकारी के साथ बाल विवाह के पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर नकबिया गर्ल्स इन्टर कॉलेज जनपद बदायूँ की प्रधानाचार्या सहित स्कूल की समस्त अध्यापिका उपस्थित रही।

शकील भारती सवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *