
– स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की नई पहल
चंदौसी। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। अब निजी अस्पतालों में जन्म लेने वाले शिशुओं को भी सरकारी अस्पतालों की तरह मुफ्त टीकाकरण की मिलेगा। इससे नवजातों को टीबी, पोलियो, खसरा जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद मिलेगी।

गुरुवार को सीएमओ डॉ. तरुण पाठक ने मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर, आशी नर्सिंग होम, पार्थ हॉस्पिटल में इस योजना का शुभारंभ फीता काटकर किया। उन्होंने कहा अच्छा स्वास्थ्य हर बच्चे का अधिकार है। यह पहल उसी अधिकार को सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. पंकज बिश्नोई ने कहा कि अब निजी चिकित्सक भी स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे। यह सार्वजनिक-निजी भागीदारी जिले को रोगमुक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।
यहां डॉ अतुल्य गुप्ता, डॉ स्मिता बंसल, डॉ. हरवेंद्र सिंह, संजीव राठौर, अरशद रसूल, डॉ भरत दुबे, निसार खान, प्रवीन कुमार, डॉ सर्वेश सक्सेना, डॉ वंदना सक्सेना, सतीश सिंह आदि मौजूद रहे।
शकील भारती संवाददाता