
– बहजोई सीएचसी पर सीएमओ ने फीता काटरकर किया बूथ का शुभारंभ
– जिले में चलाया गया पल्स पोलियो अभियान, लगे 1466 बूथ
– सप्ताह भर चलेगा अभियान, लगीं 139 ट्रांजिट और 35 मोबाइल टीमें
बहजोई (सम्भल)। पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का सीएमओ ने विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने लक्षित बच्चों को पोलियो की खुराक भी पिलाई। सप्ताह भर तक चलने वाले अभियान में 4.4 लाख बच्चों को सुरक्षा की दो बूंद पिलाने का लक्ष्य है।
रविवार को जिले में पल्स पोलियो अभियान का आगाज हो गया। बहजोई सीएचसी पर सीएमओ डाॅ. तरन्नुम रजा ने फीता काटकर अभियान का आगाज किया। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा नहीं छूटना चाहिए।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि जिले भर में 1466 बूथों पर 4.4 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। बूथ के बाद 19 से 23 सितंबर तक 860 टीमें घर-घर पांच साल तक के बच्चों को दवा पिलाएंगी। यहां एसीएमओ डाॅ. कुलदीप आदिम, डॉ.. पंकज बिश्नोई, डाॅ. विरास यादव, डाॅ. दानिश सुहेल, अरशद रसूल, प्रवीन कुमार, महेश गौतम, अंजना रानी, नीतिका मित्तल, मु. जावेद आदि मौजूद रहे।
पोलियो अभियान के दौरान सरकारी स्कूलों में मिड डे मील भी बांटा गया। अभियान में बेसिक शिक्षा, आंगनवाड़ी, पंचायती राज आदि विभागों ने स्वास्थ्य विभाग का सहयोग किया। देर शाम सीएमओ कार्यालय में बैठक दिन भर की गतिविधियों की समीक्षा की गई। खामियां मिलने पर अधीनस्थों का जवाब तलब किया गया।
—-इनसेट——
शिक्षक रहे नदारद
इस बार भी स्कूल खोले जाने और मिड डे मील वितरित करने के आदेश थे। इसके बावजूद जिले के कई स्कूल देर से खुले, कुछ के शिक्षक ही नदारद रहे। बाद में स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षा विभाग के अफसरों से संपर्क किया तो अभियान ने गति पकड़ी। खासतौर पर रजपुरा ब्लाॅक में सिंगपुर, वाय भूड़, असमोली में ओेबरी के स्कूल स्टाफ की शिकायतें रहीं।
—-इनसेट——
फैक्ट फाइल
कुल लक्षित बच्चे 4.4 लाख
बूथ 1466
डोर टू टोर टीमें 860
ट्रांजिट टीमें 139
मोबाइल टीमें 35
शकील भारती संवाददाता







