
बदायूं। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को नगर पालिका के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पूर्वान्ह 11 बजे नगर पालिका परिसर से पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने हरी झंडी दिखाकर किया।
यात्रा में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी, कर्मचारी, पालिका स्कूल की अध्यापिकाएं, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, व्यापारी वर्ग और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। सभी के हाथों में तिरंगा लहरा रहा था और “भारत माता की जय” व “वन्दे मातरम्” जैसे जोशीले नारे गूंज रहे थे।

तिरंगा यात्रा नहेरु चौक, खैराती चौक, छह सड़का, जोगीपुरा, लावेला चौक, सिटी मॉल रोड से होती हुई पुनः नगर पालिका परिसर में समाप्त हुई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा— “तिरंगा हमारी एकता और गौरव का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजन युवाओं में देशभक्ति की भावना को प्रबल करते हैं।”
कार्यक्रम में सभासद वाहिद अली, मुशाईद, गिरीश शुक्ला, अनवर खां, भूदेवी चंदेल, भागदेवी, मनोज कश्यप, लियाकत अली, जीनत बी, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या अनिता जैन, तथा रूबीना, प्रज्ञा पांडे, हिना, सबा खान, प्रियंका, रूपाली, गीता सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा कार्यालय अधीक्षक खालिद अली, राजस्व निरीक्षक लवी कुमार, राजेन्द्र सिंह, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, नवैद इकबाल गनी, सुमित सिंह, मनोज सोनकर समेत नगर पालिका के सभी कर्मचारी भी यात्रा में सम्मिलित हुए।



