बदायूँ अपराध निरोधक कमेटी की ज़िला कार्यकारणी गठित

बदायूं। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संरक्षित जेल मैनुअल के अंतर्गत संचालित उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति लखनऊ की बदायूं जिला इकाई के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया।
रविवार को जिला अपराध निरोधक कमेटी बदायूं की एक बैठक उझानी स्थित विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी अतर सिंह यादव मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता जिला सचिव डॉ मनवीर सिंह ने की।

बैठक में प्रदेश कार्यालय से अनुमोदन प्राप्त ज़िला कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसके अनुसार कमेटी के पदेन जिलाध्यक्ष जिलाधिकारी  के अलावा डॉ मनवीर सिंह ज़िला सचिव,जमील खां, नेत्रपाल सह सचिव, मुहम्मद शोएब संगठन सचिव,रघुवीर सिंह सह संगठन सचिव,शैलेंद्र यादव कोषाध्यक्ष,मुहम्मद शमसुद्दीन शम्स मीडिया प्रभारी, श्रीमती तरुणा सिंह रघुवंशी महिला संयोजक,दिनेश कुमार विधिक सलाहकार के अलावा रवींद्र नाथ शर्मा,मीना सिंह, डॉ सुरेश कुमार सिंह,जितेंद्र सिंह,मुकेश सिंह,अंबिका सिंह,प्रभा तोमर,नंद किशोर पाठक,कृष्ण पाल, नेत्रपाल सिंह सैलानी,मुहम्मद फहीम खां,दुर्गेश कुमार,दीपक गुप्ता, जबीदराज़,भानु प्रताप सिंह,पारसनाथ शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।
बता दें कि उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति के मुख्य संरक्षक महामहिम राज्यपाल, संरक्षक न्यायमूर्ति राजीव लोचन मेहरोत्रा एवं उत्तर प्रदेश शासन के समस्त मंत्रीगण, प्रदेश अध्यक्ष समाज कल्याण मंत्री,चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *