
बदायूं। जालंधरी सराय चौराहे के पास ट्रैफिक पुलिस टीआई नासिर हुसैन ने चेकिंग के दौरान एक टेंपो चालक को पकड़ा, जिसका वाहन नंबर UP24 AI 1391 था। जांच में पता चला
कि इस टेंपो पर पहले से ही 15 चालान लंबित हैं, जिन्हें वाहन स्वामी द्वारा अभी तक जमा नहीं किया गया है। इस पर टीआई नासिर हुसैन ने टेंपो चालक का ड्राइविंग लाइसेंस जब्त कर निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी।
आपको बता दें कि 5 से अधिक चालान होने पर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किया जाता है।



शकील भारती संवाददाता