बदायूं के अजंता होटल मे पुलिस ने चलाया चेकिंग में 5 लोग हिरासत मे

बदायूं। के रोडवेज के सामने बने अजंता होटल में चेकिंग अभियान चलाया गया  अजंता होटल से संदिग्ध परिस्थितियों में 5 महिला और 5 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि होटल में देह व्यापार चल रहा था।

शुक्रवार को  थाना सिविल लाइन पुलिस ने चेकिंग की। चेकिंग में सीओ सिटी आलोक मिश्रा और सिटी मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार मौजूद रहे। जब होटल की चेकिंग की गई तो वहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में महिला पुरुष अलग-अलग कमरों में मौजूद थे। जब पुलिस ने आधार कार्डों की गहनता से जांच की तो उसमें नामों में कुछ गड़बड़ी पर पुलिस को शक हुआ

फिर पुलिस ने महिला पुलिस के द्वारा महिलाओं और पुरुषों को होटल के कमरों से बाहर निकाल कर पूछताछ की तो पता चला कि वहां पर देह व्यापार हो रहा था। जिस पर पुलिस ने 5 महिला और 5 पुरुषों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

शकील भारती संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *