बदायूं  जिला बार एसोसिएशन में चुनाव के रुके हुए प्रत्याशियों का परिणाम घोषित

बदायूं।  जिला बार एसोसिएशन में चुनाव के रुके हुए प्रत्याशियों का परिणाम बुधवार को जारी किया गया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारी का जोरदार स्वागत किया गया। वोटों की गिनती होने पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जयपाल सिंह को 332 वोट, अनिल कुमार जौहरी को 330, हरिओम मिश्रा को 196 वोट मिले। लिहाजा जयपाल सिंह ने दो वोटों जीत दर्ज की।

कोषाध्यप पद पर विशन कुमार मौर्य ने जीत हासिल की उन्हें 419 वोट मिले उन्होंने अमित वर्मा को 14 वोटों से हराया, 45 वोट नोटा में भी डाले गए। वहीं संयुक्त सचिव पुस्तकालय पर विश्वनाथ मौर्य ने 523 मत प्राप्त करके संजय कुमार को हराया। संजय कुमार को 310 मत प्राप्त हुए, 22 वोट नोटा में भी गए वरिष्ठ कार्यकारणी सात प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। जिसमे भुवनेश कुमार सिंह, दिनेश चंद्र, मनोज कुमार, रामवीर सिंह, रतन कुमार और शशि भूषण कुलश्रेष्ठ चुने गए। एक प्रत्याशी विनोद कुमार जौहरी बाहर हो गए।

कनिष्ठ कार्यकारणी में 10 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था जिसमे अनुज प्रताप शाक्य, देवेंद्र, देवेश कुमार वर्मा, कृष्ण कुमार, मोहम्मद गासिम और पप्पू ने जीत दर्ज की वही सतीश कुमार, तेजेंद्र कुमार वार्ष्णेय और फरमान अली कम वोट मिलने के कारण बाहर हो गए। अवगत करा दे 24 दिसंबर को मतदान हुआ था जिसमें अध्यक्ष, सचिव सहित चार पदों की परिणाम उसी दिन जारी कर दिए गए थे जिसमें पवन गुप्त को अध्यक्ष चुना गया था। महासचिव पद पर अरविंद परमार चुने गया थे उनको 249 मत मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर सुनील बंसल रहे उनको 233 मत मिले थे। वही दो अन्य पद संयुक्त सचिव प्रशासन पर अमनेश कुमार गुर्जर ने 275 मत प्राप्त किए जबकि दूसरे नंबर पर अमित कुमार सोलंकी रहे उन्हें 172 मत मिले नोटा को भी 42 मत प्राप्त हुए। जबकि संयुक्त सचिव प्रकाशन पर ओम प्रकाश माथुर ने 588 मत प्राप्त किए जबकि उनके प्रतिद्वंदी प्रमोद कुमार को 209 मत मिले थे, नोटा को भी 47 मत मिले थे। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में 973 मत कुल थे जिसमें 874 मतों का प्रयोग किया गया था। सिर्फ कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप शर्मा निर्विरोध चुने गये।

 

शकील भारती संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *