
बदायूं। नगर पालिका कार्यालय में गांधी जयंती और शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई। पूर्व मंत्री आबिद रजा और चेयरपर्सन फात्मा रजा ने ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में गांधी और शास्त्री के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया गया। आबिद रजा ने सत्य, अहिंसा, ग्राम स्वराज और आत्मनिर्भरता की प्रासंगिकता पर जोर दिया, वहीं चेयरपर्सन फात्मा रजा ने कहा कि गांधीजी के विचार आज भी विश्व के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने शास्त्री जी के “जय जवान, जय किसान” नारे की महत्ता को भी याद किया।
इस अवसर पर छह सफाईकर्मियों को पुरस्कृत किया गया, तीन को बहाल किया गया और एक का विनियमितीकरण किया गया। रुके वेतन निकालने की भी घोषणा की गई, जिससे कर्मचारियों में खुशी देखी गई।
पूर्व मंत्री और चेयरपर्सन ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने पर बल दिया।

शकील भारती संवाददाता