बेहतर टेक्नोलॉजी और नए लुक के साथ पेश
बदायूं।
शहर के दातागंज तिराहा, रामलाल पैलेस के सामने स्थित एकेसी वर्ल्ड बजाज शोरूम पर Bajaj Auto का नया वीगो P7012 ऑटो लॉन्च किया गया। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सदर विधायक Mahesh Chandra Gupta, विशिष्ट अतिथि एआरटीओ हरिओम गौतम एवं यातायात प्रभारी राम लड़ैते मौजूद रहे।
शोरूम के प्रबंध निदेशक अल्पित अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत बुके देकर किया। उन्होंने बताया कि पिछले 25 वर्षों से ग्राहकों का जो विश्वास बना हुआ है, उसे बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बजाज ऑटो लिमिटेड हमेशा ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए उत्पाद बाजार में लाती है और वीगो P7012 भी उसी दिशा में एक कदम है।
कार्यक्रम में एआरटीओ हरिओम गौतम ने ऑटो चालकों से सुरक्षित ड्राइविंग की अपील की और नए वाहन की सराहना की। वहीं यातायात प्रभारी ने सभी चालकों को अपने वाहन के दस्तावेज पूर्ण रखने की सलाह दी। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बजाज द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे स्वरोजगार के अवसरों की सराहना की।
अंत में अतिथियों द्वारा फीता काटकर नए ऑटो का विधिवत लॉन्च किया गया। इस मौके पर जनपद के कई ऑटो मालिक और चालक मौजूद रहे। कार्यक्रम में संदीप, हरीश कुमार, राहुल सागर, वीरेंद्र सागर, अमित कुमार, सुमित कुमार, विशाल सागर, सुधीर पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


