
बदायूं। डा. राघवेन्द्र मोहन) क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी यह जानकारी देते हुए बताया कि आयुर्वेद के प्रवर्तक भगवान श्री धनवन्तरि की स्मृति में धनतेरस पर्व को आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाये जाने हेतु भारत सरकार आयुष मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार इस धनतेरस के पर्व के अवसर पर “हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद” कार्यक्रम के अन्तर्गत आयुर्वेद पद्धति को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बढ़ावा देने के लिए 10 नवम्बर को जिलाधिकारी बदायूँ के निर्देशानुसार मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। मोटरसाइकिल रैली के मुख्य अतिथि सदर विधायक बदायूँ महेश चन्द्र गुप्ता होगें। मोटरसाइकिल रैली को जिलाधिकारी बदायूँ की अध्यक्षता में सदर विधायक द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय बदायूँ से समय प्रातः 11:00 बजे हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जायेगा तत्पश्चात् मोटरसाइकिल रैली भामाशाह चौराहा, लावेला चौराहा से होती हुई कार्यालय क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एंव यूनानी अधिकारी जिला चिकित्सालय परिसर (पुरूष) बदायूँ पर समाप्त होगी।
शकील भारती संवाददाता