भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा यंग पॉलिटिशियन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित

बदायूँ। युवा संस्था एवं बदायूं गौरव क्लब द्वारा गांधी ग्राउंड बदायूं मे आयोजित दीवाली महोत्सव मे भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा को यंग पॉलिटिशियन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।युवा संस्था के सचिव एवं दीवाली महोत्सव के संयोजक ऋतुराज खुसारिया ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य

अथिति ब्रज क्षेत्र भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य,सदर विधायक बदायूं महेश चंद्र गुप्ता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा हरप्रसाद सिंह पटेल ने भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा को सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर तथा अंगवस्त्र पहनाकर एवं माल्यार्पण कर यंग पॉलिटिशियन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया।इस अवसर पर मुख्य अथिति भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा ने हमेशा जमीनी राजनीति की है।उनके द्वारा समाज हित मे अनेको कार्य किये गये है।युवाओं को अमन मयंक शर्मा के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।विशिष्ट अथिति नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद पटेल ने कहा कि भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा का जीवन हमेशा समाज के कमजोर एवं वंचित लोगो की सेवा मे गुजरा है उनको यंग पॉलिटिशियन अवार्ड ऑफ द ईयर से सम्मानित करते हुए हम सभी गौरवान्वित हैं।

इस अवसर पर भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा ने कहा कि वह हमेशा गरीब,कमजोर एवं वंचित समाज के लोगो के हक की लड़ाई को लड़ते आते है एवं आजीवन समाज एवं समाज की मुख्य विकासधारा से पिछड़े लोगो के हित के लिए कार्य करते रहेंगे।उनका सपना है कि उनका नगर एवं जिला बदायूं विकास के नए आयाम छुए।
भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा को यंग पॉलिटशियन अवार्ड मिलने की खुशी मे उनके समर्थको ने मोहल्ला चौबे स्थित उनके अमन हाउस आवास पर आतिश बाजी जलाकर एवं मिठाई बांटकर खुशियों का इजहार किया।इस अवसर पर गौरव पाठक,गीता शर्मा,अंजलि मिश्रा,चर्चा पाठक,वैदिक पाठक,रितेश उपाध्याय,विभांशु दत्त,निहार पाराशरी ,कुणाल सक्सेना,मनीष राठौर सहित दर्जनों समर्थकों उपस्थित रहे।

 शकील भारती संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *