बदायूं। 26 जनवरी भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने संयुक्त मोर्चा के आवाहन पर देशव्यापी ट्रैक्टर परेड के लिए सदर तहसील बदायूं में जबरदस्त तरीके से निकाला आज सुबह से घने कोहरे में एआरटीओ दफ्तर पर कड़कती सर्दी में ट्रैक्टरों से गणतंत्र परेड के लिए एकत्र होना शुरू हो गए कड़ी सुरक्षा के बीच अन्नदाताओं ने ट्रैक्टर परेड दोपहर 1:00 बजे
के बाद शुरू की जोरदार नारेबाजी के साथ इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रांगण में महामहिम राष्ट्रपति के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन सिविल लाइन इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई के लिए सौंपा भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह सदर तहसील अध्यक्ष ठाकुर अर्जुन सिंह जिला उपाध्यक्ष ठाकुर अजय पाल सिंह जिला उपाध्यक्ष पंडित रामकुमार शर्मा के नेतृत्व में ट्रैक्टर
परेड के लिए निकल गया परेड को इस्लामिया इंटर कॉलेज में मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने संबोधित करते हुए कहा गणतंत्र दिवस पर किसान निर्वाचित सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है दिल्ली आंदोलन खत्म करने के लिए देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम एस पी को कानून के दायरे में लाना कई मांगों के लिए पूरा नहीं किया गया है।
किसानों के सभी तरीके के कर्ज माफी जैसे मूल वादों से मुकर गए देश के प्रधानमंत्री जी मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा किसानों को खुद लड़नी पड़ेगी अपनी लड़ाई कोई भी राजनीतिक दल किसानों का हितैषी नहीं
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा किसानों के लिए एकजुट होने की जरूरत है इस समय किसान कर्ज से परेशान है किसानों के सभी तरीके के कर्ज माफ होना चाहिए देश में दो तरह की कानून नहीं चलेंगे उद्योगपतियों के कर्ज माफी होगी किसानों पर चक्रवर्ती ब्याज लगेगा इस तरह दोहरीनीति के कारण किसानों के लिए खत्म किया जा रहा है
खेती-बाड़ी उद्योगपतियों को हवाले करने के लिए गलत नीतियों के कारण किसान परेशान है इस तरह किसान कर्ज में डूब रहा है इस अवसर पर सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा किसानों को बचाने के लिए संगठन मजबूती की जरूरत है।
इस अवसर पर जिला प्रचार मंत्री राशिद अब्बासी, जिला सचिव दुर्वेंद्र सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष उझानी चंद्र मोहन वर्मा, प्रेम राज मौर्य ब्लॉक प्रचार मंत्री उझानी, हरनारायण कश्यप, सुरेश, दीवान तहसील उपाध्यक्ष, कैसर अली जिला महासचिव, सुरेश गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, ठाकुर अजय पाल सिंह, व पंडित रामकुमार शर्मा, भारतपाल शाक्य, सुधीर शाक्य, रविंद्र शर्मा, नेम सिंह यादव, प्रधान सूरजपाल सिंह, वर्मा शिशुपाल सिंह, पप्पू सैफी, ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर बाबूराम गुप्ता, राहत अब्बासी, भंवर पाल सिंह, सुरेश दीवान, समेत सैकड़ो की संख्या में हरी टोपी धारी मौजूद रहे।