
बदायूँ। सैयद मुनव्वर अली जूनियर हाई स्कूल सोथा बदायूँ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। स्कूल की अध्यापिकाओं ने छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापिका शगुफ्ता खातून ने कहा महिलाओं को सम्मान देने अधिकार देने के लिए समाज के लोगों को जागरूक करने हेतु और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पूरे विश्व मे मनाया जाता है। उन्होंने कहा महिलाओं के हौसले को बुलंद करने और समाज मे
फैली असमानता को दूर करने के लिए इस दिन का काफी महत्व है। हमें महान महिलाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए और शपथ लेनी चाहिए कि हम कमजोर नहीं बल्कि सबला हैं। हमें सहारा लेने की नहीं बल्कि देने आवश्यकता है। हम सबको मिलकर समाज मे फैली हुई कुरीतियों को दूर करके बालविवाह, भ्रूण हत्या तथा महिलाओं के ऊपर हो रहे सभी अत्याचारो को रोकना है। इस अवसर पर सभी को महिला अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूल के बच्चों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में आभा वर्मा, असमत ज़ुबैरी, गुलेराना, सुम्बुल फ़ात्मा, गुलशन आरा,हिना ज़फर,शबेनाज़,रूमा सहित समस्त अध्यापिकाएं व छात्राएं उपस्थित रहीं।


