2560 रोगियों का हुआ निशुल्क उपचार
संभल, 4 मई।
जनपद सम्भल में 4 मई को 199वां मुख्यमंत्री आरोग्य मेला 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं 5 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित किया गया।
रोगियों को मिला निःशुल्क उपचार
आयोजित मेला सत्रों में 36 चिकित्सकों एवं 111 पैरा-मेडिकल स्टाफ द्वारा कुल 2560 रोगियों (1009 पुरुष, 1018 महिलाएं एवं 533 बच्चे) का निःशुल्क उपचार किया गया।
आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाभ
मेला स्थलों पर आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 124 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड तथा 121 ‘आभा आई.डी.’ बनाए गए।
रोगों का विवरण
मेला सत्रों में विभिन्न रोगों से संबंधित निम्नलिखित मरीजों का उपचार किया गया:
- बुखार : 253
- चर्म रोग : 351
- दमा : 250
- मधुमेह : 71
- नेत्र रोग : 18
- उच्च रक्तचाप : 54
- अन्य रोग : शेष मरीज
बुखार से पीड़ित 5 रोगियों की डेंगू की जांच की गई, जिनकी रिपोर्ट नकारात्मक (Negative) प्राप्त हुई।

परिवार नियोजन पर विशेष फोकस
सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर परिवार नियोजन परामर्श तथा ‘चॉइस ऑफ बॉस्केट’ सामग्री हेतु पृथक काउंटर स्थापित किए गए।
जनजागरूकता और नशा मुक्ति अभियान
जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार समस्त आशा कार्यकर्ताओं द्वारा सोर्स रिडक्शन, संचारी रोगों से बचाव हेतु जनजागरूकता फैलाई गई। इसके अंतर्गत 265 व्यक्तियों को ‘तंबाकू छोड़ो’ परामर्श भी प्रदान किया गया।
निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक सहित अन्य जनपद एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा सभी आरोग्य मेला सत्रों का निरीक्षण किया गया।

शकील भारती संवाददाता