मुख्यमंत्री आरोग्य मेला : 2609 मरीजों का निःशुल्क उपचार

संभल, 11 मई को 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों व 5 नगरीय स्वास्थ्य केन्द्रों पर 200वें मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 36 चिकित्सकों एवं 109 पैरा-मेडिकल स्टाफ की देखरेख में कुल 2609 मरीजों (1105 पुरुष, 982 महिलाएं, 522 बच्चे) का निःशुल्क उपचार किया गया।

मेले में 123 लोगों के आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड तथा 114 लोगों की आभा आईडी बनाई गई। विभिन्न बीमारियों जैसे बुखार (205), चर्म रोग (361), दमा (264), मधुमेह (75), नेत्र रोग (15) और उच्च रक्तचाप (57) के मरीजों का इलाज किया गया। डेंगू की जांच में सभी रिपोर्ट नकारात्मक रहीं।

परिवार नियोजन हेतु अलग काउंटर बनाए गए, और आशा कार्यकर्ताओं ने संचारी रोगों व नशा उन्मूलन के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान 213 लोगों को तंबाकू छोड़ने की सलाह दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक ने मेला सत्रों का निरीक्षण किया।

शकील भारती संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *