
बदायूँ ।के गांव शेखुपुर में दरगाह हजरत बाबा फरीदउद्दीन मसूद गंज शकर नूर अल्लाह ताल पर पिटारी शरीफ का दीदार कराया गया इस मौके पर हजारों की तादात में लोग शेखुपुर पहुंचे और यहां पहुंचकर लोगों ने पिटारी का दीदार किया लोगों ने अपने अपने घरों पर कुरान खानी कराई और न्याज फातिहा की
शेखुपुर में हर साल की तरह इस भी मोहर्रम की 5 तारीख को ख्वाजा हसीन अहमद फरीदी सज्जादा नशीन दरगाह हजरत बाबा फरीद उद्दीन मसूद गंज शकर नूर अल्लाह ताला पर सैकड़ों की तादात में लोग इकट्ठे हुए और उनको बाबा के बरसों पुराने रखे हुए निशानियां का दीदार करवाया
कर्बला के शहीदों की याद में मनाए जाने वाले गमी का महीना मोहर्रम की शुरुआत हो गई।कर्बला हमे इबादत की अहमियत बताती हैं। और लोगो को इबादत का दर्स (शिक्षा) देती हैं। हज़रत इमाम हुसैन अ.स की गर्दन पर शिम्र खंजर चला रहा था और वह सजदे में थे।
कहा कि कर्बला में 10 मुहर्रम को फज्र की नमाज़ पढ़ने के लिए खड़े हो गए। लेकिन, यज़ीद की फ़ौज ने नमाज़ अदा कर रहे इमाम हुसैन अ.स और उनके साथियों पर तीरों की बारिश शुरू कर दी। इसके बावजूद इमाम हुसैन अ.स ने नमाज़ अदा की। लोगों को चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा अपने अपने घरों में कुरान खानी कराएं
उसके बाद मुल्क और कौम के लिए दुआएं की गई और लंगर बांटा गया इस मौके पर जनाब मुजीब मसूद, शरीफ मसूद, नजीब मसूद ,ख्वाजा महमूद फरीदी, निराले खान, सादिक बाबा, सज्जादा नशीन ख्वाजा हसीन अहमद फरीदी, ने आने वाले मेहमानों का शुक्रिया अदा किया
शकील भारती संवाददाता


