संभल। बहजोई के चंदौसी रोड स्थित एसडी रिसोर्ट में यातायात महा नवंबर का शुभारंभ किया गया मुख्य अतिथि संभल के जिला अधिकारी संजीव रंजन विशिष्ट अतिथि संभल के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र रहे।
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा लोगों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए उन्होंने कहा हर साल यातायात पुलिस लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाती है । लेकिन देखा गया है। कि लोग यातायात नियमों का पालन नहीं करते जिसके कारण दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते वक्त इस बात का खास ख्याल रखें बाइक पर तीन
सवारी ना बैठाले शराब पीकर वाहन ना चलाएं तेज गति से वाहन ना चलाएं चार पहिया वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट बांधे उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत लोगों को जागरूक करना है। लेकिन लोगों को समझना है। कि वह यातायात नियमों का पालन करें क्योंकि जब तक लोग जागरूक नहीं होंगे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहेगी अपने परिवार का ध्यान रखते हुए सोचे कि यातायात नियमों का पालन करना आपके लिए लाभकारी है। क्योंकि दुर्घटनाएं बढ़ती हैं। लापरवाही से इसीलिए संभल जनपद की यातायात पुलिस समय-समय पर जागरूक कर रही है। जिला अधिकारी संजीव रंजन ने स्कूल बच्चों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बहजोई नगर के विभिन्न चौराहों से रैली निकालते हुए लोगों को संदेश दिया कि यातायात नियमों का पालन करें जिससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके। इस मौके पर सतीश चंद्र प्रतिसार निरीक्षक संभल, यातायात प्रभारी अनुज मलिक, गोपाल सिंह क्षेत्राधिकारी यातायात, आलोक कुमार जसवाल अपर पुलिस अधीक्षक संभल, मौजूद रहे।