यातायात पुलिस ने नेत्र शिविर लगाकर चालकों की कराई आंखों की जांच

संभल । यातायात माह नवंबर के अंतर्गत नया बस अड्डा बहजोई मैं वाहन चालको एवं परिचालकों का निशुल्क नेत्र परीक्षण तथा स्वास्थ्य परीक्षण किया । गया जिसका उद्घाटन फीता काटकर पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने

किया । उन्होंने चालक और परिचालकों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष समय-समय पर चालक अपनी आंखों की जांच नियमित रूप से कराते रहें इसके अलावा यातायात नियमों का

पालन करें तेज गति से वाहन ना चलाएं चार पहिया वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट जरूर बांधे बाइक चलाते वक्त हेलमेट पहने बाइक पर तीन सवारी ना बैठाए यदि लोग यातायात नियमों का पालन करेंगे तो दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा जनपद संभल की यातायात पुलिस बराबर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही है। नेत्र शिविर में चालकों वा पुलिस कर्मियों की जांच डॉक्टर सचिन वर्मा व डॉक्टर के. पी. यादव ने  की जिसमें लगभग  77, लोगो का नेत्र परीक्षण किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *