यूनिफॉर्म में ना मिले बच्चे, डीएम नाराज

डीएम ने किया प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण

बदायूँ : 07 अगस्त। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने बुधवार को ब्लॉक जगत के प्राथमिक विद्यालय फरीदापुर का निरीक्षण कर वहां शिक्षा के स्तर को जाना। उन्होंने अध्यापकों से बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए कहा वहीं उन्होंने कुछ बच्चों के यूनिफॉर्म में स्कूल ना आने पर नाराजगी भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत होनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान वहां साफ सफाई व्यवस्था, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था, मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था आदि विभिन्न पहलुओं पर निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित बच्चों से विभिन्न विषयों पर सवाल किए, सही उत्तर देने पर उनको प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन कर अध्यापकों व बच्चों की उपस्थिति को भी जाना।

जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों को नैतिक शिक्षा भी दी जाए। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को अच्छे स्वास्थ्य व शिक्षा का अधिकार है। सभी शिक्षक मन लगाकर बच्चों को शिक्षा प्रदान करें ताकि आगे चलकर वह एक अच्छे नागरिक बन सके।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान मध्यान भोजन की खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को भी चेक किया। उन्होंने विद्यालय की नियमित रूप से साफ सफाई करने व सभी बच्चे पूरी यूनिफॉर्म में आए यह सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस अवसर पर शिक्षक व बच्चे मौजूद रहे।

 शकील भारती संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *