राजकीय मेडिकल कॉलेज में वायरल हेपेटाइटिस बी-सी उपचार केन्द्र का शुभारंभ

बदायूँ। राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं में वायरल हेपेटाइटिस बी एवं सी उपचार केन्द्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह केन्द्र जनपद एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। यहां हेपेटाइटिस बी एवं सी से पीड़ित मरीजों को समयबद्ध

जांच, निःशुल्क/सुलभ उपचार, परामर्श तथा नियमित फॉलो-अप की समग्र सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी।
वायरल हेपेटाइटिस एक गंभीर जनस्वास्थ्य समस्या है। केन्द्र की स्थापना का उद्देश्य रोग की शीघ्र पहचान, प्रभावी उपचार और जागरूकता के माध्यम से संक्रमण की रोकथाम सुनिश्चित करना है। यह पहल संस्थान की समाज के प्रति प्रतिबद्धता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के संकल्प को दर्शाती है।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अरुण कुमार ने मेडिसिन विभाग, संकाय सदस्यों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और प्रशासनिक टीम के सहयोग की सराहना की।
विशेष रूप से नोडल अधिकारी डॉ. नितेश पति तिवारी के समन्वय और प्रयासों की प्रशंसा की गई, जिनकी महत्वपूर्ण भूमिका से यह केन्द्र स्थापित हो सका।
राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं भविष्य में भी जनहित से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 शकील भारती संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *