राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद यूपी के प्रदेश संरक्षक बने प्रमोद शर्मा, लखनऊ में हुआ स्वागत समारोह

लखनऊ। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा लखनऊ में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में प्रमोद शर्मा को परिषद का प्रदेश संरक्षक नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई। यह घोषणा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा की गई।

कार्यक्रम का आयोजन मानवता मॉडल पब्लिक इंटर कॉलेज, राम विहार कॉलोनी, पारा, लखनऊ में किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रमोद शर्मा छावनी परिषद, रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के नामित सदस्य हैं तथा लखनऊ छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पृथ्वी पाल, प्रदेश संगठन मंत्री दिलीप श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव नंदकिशोर, मानवता इंटर कॉलेज के संस्थापक रामशंकर पाल सिंह, गोंडा मंडल अध्यक्ष शिवाकांत दुबे, महिला मंडल अध्यक्ष निशी तिवारी, बदायूं जिला प्रभारी दिनेश सिंह, लखनऊ जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष भारत भूषण, जिला आईटी सेल प्रभारी गौरव शुक्ला सहित अनिल सिंह एवं सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक आलोक कुमार पाल ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
प्रदेश संरक्षक नियुक्त होने पर प्रमोद शर्मा ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने

बताया कि परिषद के आगामी अधिवेशन में माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आमंत्रित करने हेतु पत्राचार किया गया है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि परिषद द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वे निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद देश के 17 राज्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए 24 घंटे समर्पित है। उन्होंने संगठन का नारा दोहराया— “कलम रुके नहीं, हम बिके नहीं।”
कार्यक्रम का संचालन लखनऊ जिला अध्यक्ष दिलीप मिश्रा द्वारा किया गया।

 

शकील भारती संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *