राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना दिवस पर बदायूं में पथ संचलन

बदायूं, 07 अक्टूबर मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को बदायूं में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सायं गांधी ग्राउंड से प्रारंभ होकर नगर की प्रमुख मार्गों से होते हुए संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धृतिजी प्रेरणा प्रचार प्रमुख, बरेली प्रांत रहे। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि संघ अपने 100 वर्ष पूर्ण कर चुका है और इस बार स्थापना दिवस विजयादशमी के पर्व पर मनाया जा रहा है। यह अवसर विश्वभर में संघ स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन निकालकर अनुशासन और संगठन की शक्ति का परिचय देने का है।

कार्यक्रम का संचालन मुख्य शिक्षक  अंकित  ने किया। इस अवसर पर विभाग प्रचारक  सुखांशु , नगर प्रचारक  रजनीकांत सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

पथ संचलन में आकर्षक स्वरूप में स्वयंसेवक शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री  बी.एल. वर्मा  और क्षेत्र प्रचारक  महेश चंद्र गुप्ता  भी मौजूद रहे।

इसके अलावा संघ से जुड़े विभाग एवं संगठन के पदाधिकारी जैसे लोकेश ,  मनीष   अनिल, नितिन ,  अशोक  विजय ,  ललित आदि स्वयंसेवक भी पथ संचलन में सम्मिलित हुए।

आनंद प्रकाश कार्यालय प्रभारी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *