बदायूं। कांग्रेस के ज़िला सचिव अहमद अमजदी बदायूनी ने वक्फ संशोधन अधिनियम पर दिए गए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने विवादित धाराओं पर रोक लगाकर उचित कदम उठाया है, जिससे अल्पसंख्यक समुदाय, विशेषकर मुस्लिम समाज का भरोसा और मज़बूत हुआ है।
अहमद अमजदी बदायूनी ने इसे संविधान की रक्षा और न्याय के लिहाज से ऐतिहासिक फैसला बताया। साथ ही उन्होंने उन वकीलों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने अदालत में संविधान और न्याय की रक्षा के लिए संघर्ष किया।


शकील भारती संवाददाता