वाहन चालकों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ: एआरटीओ

बदायूँ : 7 जनवरी। लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक होना होगा वाहन चलाते वक्त लापरवाही ना करें धीमी गति से वाहन चलाएं बाइक चलाते वक्त मोबाइल का इस्तेमाल ना करें पुलिस प्रशासन आप की सुरक्षा के लिए यह कारगर कदम उठा रहा है बार-बार आप लोगों को समझाने का प्रयास कर रहा है कि नियमों का पालन करें जिससे होने वाली

दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके लेकिन लोगों ने भी कसम खाई है कि हम यातायात नियमों का पालन नहीं करेंगे यह ऐसा हम इसलिए लिख रहे हैं कि बदायूं शहर के अंदर लगातार लोग लापरवाह होते नजर आ रहे हैं खास तौर से युवा पीढ़ी तीन सवारी बिठाकर शहर के अंदर तेज गति से वाहन चलाते नजर आएंगे। सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के संबंध में जनमानस के प्रति जागरूकाता लाये जाने के उद्देश्य से 05 जनवरी 2023 से 04 फरवरी 2023 तक ’’सड़क सुरक्षा माह’’ मनाये जा रहा है।
’’सड़क सुरक्षा माह’’ मनाये जाने हेतु जनपद के संबंधित

विभागों को निर्देषित किया गया है। ’’सड़क सुरक्षा माह’’ के अन्तर्गत शनिवार को प्राईवेट बस स्टैण्ड पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रवर्तन) सुहेल अहमद एवं शैलेन्द्र कुमार यातायात निरीक्षक द्वारा चालक/परिचालकों को यातायात नियमों एवं दुर्घटनाओं से बचने तथा कोहरे में धीमी व डिपर या हैड लाईट जलाकर सावधानी पूर्वक वाहन चलाने के संबध्में जागरूक किया गया।

शकील भारती, संवाददाता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *