वन भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने को चलाया जाएगा आभियान।
पर्यावरण प्रहरी दम्पत्ति सुनील और सोनिका को किया सम्मानित।
बदायूँ । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान आह्वान पर सूचना व सामाजिक कार्यकर्ताओ ने प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी फलदार, धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण तथा उपयोगी काष्ठ वाले वृक्ष रोपकर वर्ष में स्वयं पांच वृक्ष लगाने एवम पांच नागरिकों को वृक्ष लगाने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर आयोजित ऑनलाइन संगोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के मुख्य प्रवर्तक हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट ने कहा कि वनों को नष्ट करके भू माफियाओं द्वारा वन भूमि पर अबैध कब्जे कर लिए गए हैं। प्रदेश भर में वन भूमि को भूमाफियाओं के अवैध कब्जे से मुक्त कराने हेतु शासन और प्रशासन को निरंतर एक माह तक सूचना/ सामाजिक कार्यकर्ता ईमेल, ट्विटर, पोर्टल व अन्य माध्यमों से पत्र प्रेषित करेंगे। साथ ही गांवों और नगरों में स्मृति उपवन की स्थापना की मांग करेंगे। गांवों और नगरों में स्मृति उपवन स्थापित होने से नागरिक जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर, अपने प्रियजनों की स्मृति में उपयोगी वृक्ष लगाकर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभा सकेगे।
पौधारोपण अभियान में प्रमुख रूप से रामगोपाल, अखिलेश सिंह, एम एच कादरी, सतेंद्र सिंह, राम लखन, महेश चंद्र, प्रमोद कुमार, कृष्ण गोपाल, अखिलेश सोलंकी, विपिन कुमार सिंह, आर्येंद्र पाल सिंह, असद अहमद आदि का योगदान रहा।
शकील भारती, ब्यूरो चीफ



![]()
