सीएमओ कार्यालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन
बहजोई (सम्भल) टीकाकरण में लगे ब्लाॅक स्तरीय प्रतिरक्षण अधिकारियों को वैक्सीन प्रबंधन के गुर सिखाए। उन्हें वैक्सीन प्रबंधन और कोल्ड चेन रखरखाव के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रमाण पत्र वितरण के साथ प्रशिक्षण का समापन हो गया।
सीएमओ कार्यालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन सीएमओ डाॅ. अजय सक्सेना ने कहा कि टीकाकरण के ज़रिए लाभार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण वैक्सीन पहुंचाना हैम सबकी ज़िम्मेदारी है। इसलिये वैक्सीन प्रबंधन और कोल्ड चैन को मजबूत बनाने की ज़रूरत है। इसके साथ ही सीएमओ ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामजी लाल और एसीएमओ डाॅ. अजय वर्मा ने प्रशिक्षण की उपयोगिता और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर अरशद रसूल ने वैक्सीन-लाॅजिस्टिक रखरखाव, वेस्टेज, तापमान निगरानी, जरूरत के अनुसार वैक्सीन की मांग बनाना आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया।
एआरओ महेश गौतम, चाइ संस्था के मुहम्मद अनस और यूनिसेफ के डीएमसी रोहित सिंह ने कोल्ड चेन सिस्टम को सुदृढ़ और एडवांस बनाने के बारे मं बताया। यहां कपिल कुमार, ज्योति रानी, दीपक, भरत सिंह, भगवत स्वरूप, रामबेटी, सुगड़ पाल, नितिन आदि मौजूद रहे।
शकील भारती ब्यूरो चीफ




