वैक्सीन प्रबंधन के गुर सिखाए


– प्रमाण पत्र वितरण के साथ दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

बहजोई (सम्भल)। टीकाकरण में लगे ब्लाॅक स्तरीय प्रतिरक्षण अधिकारियों को वैक्सीन प्रबंधन के गुर सिखाए। उन्हें वैक्सीन प्रबंधन और कोल्ड चेन रखरखाव के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रमाण पत्र वितरण के साथ प्रशिक्षण का समापन हो गया।

सीएमओ कार्यालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. संतोष कुमार ने कहा कि टीकाकरण के ज़रिए लाभार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण वैक्सीन पहुंचाना हम सबकी ज़िम्मेदारी है। इसलिए वैक्सीन प्रबंधन और कोल्ड चैन को मजबूत बनाने की ज़रूरत है। इस दौरान सीएमओ डॉ तरन्नुम रजा ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

यूनिसेफ के डीएमसी प्रवीन कुमार, वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर अरशद रसूल ने वैक्सीन रखरखाव, वेस्टेज, तापमान निगरानी, जरूरत के अनुसार वैक्सीन की मांग बनाना आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया। यहां मु अनस, मु जावेद, कपिल कुमार, शरीफ अहमद, रामपाल, रेखा, लक्ष्मी, नितिन, अरविंद कुमार, दीपक आदि मौजूद रहे।

शकील भारती संवाददाता

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *